Theft worth lakhs of rupees revealed in Ujjain, jewellery worth Rs 33 lakh recovered, three accused arrested

उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले की खाचरौद थाना पुलिस ने एक मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए लगभग 33 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार खाचरौद निवासी एक परिवार मुंबई घूमने गया हुआ था। इसी दौरान 18-19 जून की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। परिजनों की शिकायत पर खाचरौद थाने में अपराध क्रमांक 268/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 एवं 331(4) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA


जांच के दौरान पुलिस ने खाचरौद निवासी रिफत (25), शेर (24) और फिरोज उर्फ विस्सू को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से करीब 33 लाख रुपये मूल्य के चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर शेष चोरी गए माल की बरामदगी तथा अन्य वारदातों में उनकी संभावित संलिप्तता के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।