The mystery of the decapitated body in Purnia was solved within 24 hours; the lover was taken into custody.

पूर्णिया: पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र में बैजनाथपुर नहर और कल्याणपुर पुल के पास मिली अज्ञात महिला की सिरकटी लाश के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने घटनास्थल के समीप पटसन के खेत से महिला का कटा हुआ सिर भी बरामद कर लिया है। मामले में मृतका के कथित प्रेमी मो. मोफील को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान रहुआ पंचायत के वार्ड नंबर-14 निवासी पवन शर्मा की पत्नी पूजा देवी के रूप में हुई है। उसका पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पूजा देवी का मो. मोफील के साथ प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि करीब दो-तीन महीने पहले इस संबंध को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। पंचायत के दौरान पूजा ने अपने पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई थी। इसके बाद वह कथित तौर पर मोफील के साथ बाहर रहने लगी थी।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

घटना के बाद पुलिस ने विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें पटसन के खेत से मृतका का कटा हुआ सिर बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में मोफील को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, हत्या की पूरी वजह और वारदात में अन्य लोगों की भूमिका को लेकर जांच अभी जारी है।

मामले में एक और गंभीर पहलू सामने आया है। मृतका की सास बिमली देवी के अनुसार, पूजा के साथ उसकी छोटी बेटी अनुष्का भी थी, जो घटना के बाद से लापता है। पुलिस अब बच्ची की तलाश में संभावित स्थानों पर सघन अभियान चला रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। उनके निर्देश पर सदर एसडीपीओ-1 अभिनव परासर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों को सामने लाया जाएगा।