1057 policemen were awarded gallantry medals on Independence Day for their service to the nation.

नयी दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड एवं नागरिक सुरक्षा तथा सुधारात्मक सेवाओं के कुल 1057 कार्मिकों को वीरता एवं सेवा पदक प्रदान किए गए हैं।
गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि 301 वीरता पदक, विशिष्ट सेवा के लिए 92 राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा के लिए कुल 664 पदक प्रदान किए गए हैं। कुल 301 वीरता पदकों में से 272 पुलिसकर्मियों और 29 अग्निशमन सेवा कार्मिकों को दिए गए हैं।


वीरता पुरस्कारों में से अधिकांश वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों के 197 कार्मिकों, जम्मू एवं कश्मीर क्षेत्र के 51 कार्मिकों, पूर्वोत्तर के 12 कार्मिकों और अन्य क्षेत्रों के 41 कार्मिकों को उनके वीरतापूर्ण कार्य के लिए प्रदान किए जा रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA


विशिष्ट सेवा के लिए कुल 92 राष्ट्रपति पदक में से 83 पुलिस सेवा को, 04 अग्निशमन सेवा को, 03 नागरिक सुरक्षा एवं होम गार्ड सेवा को और 02 सुधारात्मक सेवा को प्रदान किए गए हैं।
सराहनीय सेवा के लिए कुल 664 पदक में से 606 पुलिस सेवा को, 28 अग्निशमन सेवा को, 18 नागरिक सुरक्षा एवं होम गार्ड सेवा को और 12 सुधारात्मक सेवा को प्रदान किए गए हैं।


वीरता पदक जीवन और संपत्ति को बचाने, या अपराध को रोकने अथवा अपराधियों को गिरफ्तार करने में किए गए उल्लेखनीय वीरतापूर्ण कार्य के आधार पर प्रदान किया जाता है, जिसमें संबंधित अधिकारी के दायित्वों और कर्तव्यों को उचित ध्यान में रखते हुए उठाए गए जोखिम का आकलन किया जाता है।


विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक सेवा में विशेष विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है तथा सराहनीय सेवा पदक ऐसे मूल्यवान सेवा कार्य के लिए प्रदान किया जाता है, जिसमें संसाधन और कर्तव्य के प्रति समर्पण की विशेषता हो।