TGSRTC bus overturns on NH-44 in Telangana's Wanaparthy, 10 passengers injured

वनपर्थी: तेलंगाना के वनपर्थी जिले में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर पेब्बेरु अस्पताल के निकट तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) की एक बस पलट जाने से कम से कम 10 यात्री घायल हो गये।


पुलिस के अनुसार, लगभग 50 यात्रियों को लेकर बस मंत्रालयम से वनपर्थी जा रही थी। इस दौरान चालक ने कथित रूप से एक मोटरसाइकिल को ओवरटेक करने का प्रयास किया, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बस सड़क से उतरकर पलट गयी।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA


घायलों को उपचार के लिए पेब्बेरु सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। दुर्घटना के कारण व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात जाम हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से पलटी हुई बस को हटाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है।