Tanya Mittal was pushed into the water after the task, and the influencer broke down in tears.

एंटरटेनमेंट : रियलिटी शो बिग बॉस 19 में मालती चाहर ने आते ही तान्या मित्तल को आइना दिखा दिया था। एक्ट्रेस ने तान्या मित्तल को बताया कि बाहर उसके बारे में किस तरह का माहौल बन रहा है। लोगों को उसकी कही बातों पर बिल्कुल भी यकीन नहीं है। लेकिन मालती की बातों को तान्या ने बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं लिया। फिर एक टास्क के दौरान मालती ने ऐसी हरकत की कि तान्या रोने लगी।

बाद में शो के बाकी प्रतियोगियों को मालती ने तान्या के बारे में काफी सारी बातें बताईं। जिन्हें सुनकर सब हैरान हो गए। बिग बॉस 19 के हालिया रिलीज प्रोमो में घर में एक टास्क चल रहा है, जिसे मालती चाहर लीड कर रही हैं। वह तान्या को स्विमिंग पुल में धक्का देती हैं। तान्या वहां से बाहर आने के बाद वॉशरूम में जाकर बहुत देर तक, फूट-फूटकर रोती हुईं नजर आती हैं।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

मातली आकर पूछती है, ‘क्या हुआ?’ तान्या कहती है, ‘मैं तुम्हारी वजह से रो नहीं रही हूं।’ इसके बाद मालती कहती है, ‘फिर तो मैं तुम्हें दोबारा धक्का दूंगी।’ टास्क के बाद मालती ने बाकी प्रतियोगी को एक-साथ बैठाया और बताया कि तान्या ने जान-बूझकर टास्क में साड़ी पहनी। उसके बाद सारा ड्रामा किया। वह सभी से कहती हैं कि ध्यान से तान्या को देखो। एक तरह से मालती ने बाकी प्रतियोगियों को सचेत रहने की सलाह दी है।