Suspecting infidelity, pregnant girlfriend was given poisonous soft drink, died during treatment; accused arrested

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई स्थित चेंबूर इलाके में कथित तौर पर बेवफाई के शक को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने अपनी गर्भवती प्रेमिका को शीतल पेय में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। तबीयत बिगड़ने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान आशीष मगर (25) के रूप में हुई है, जबकि मृतका की पहचान विष्णुमाया (21) के तौर पर की गई है। विष्णुमाया नेपाली मूल की घरेलू सहायिका थी और करीब दो से ढाई महीने की गर्भवती थी।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

पुलिस ने बताया कि घटना से पहले आरोपी और विष्णुमाया के बीच किसी अन्य व्यक्ति के साथ कथित संबंध को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान आशीष ने जहरीला पदार्थ मिला शीतल पेय उसे पिला दिया। इसके बाद विष्णुमाया बेहोश हो गई और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जांच के दौरान पुलिस को मौत में संदिग्ध परिस्थितियों और जहर दिए जाने के संकेत मिले। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शुरुआत में घटना को स्वाभाविक मौत का रूप देने की कोशिश की थी।

आरसीएफ पुलिस ने आशीष मगर को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया है अदालत ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।