Supaul: Two people including a girl died in a massive fire.

सुपौल। बिहार में सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र में तड़के लगी भीषण आग में एक बच्ची समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन घर जलकर राख हो गये। घटना नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 (बलबा पुनर्निवास) की है, जहां एक घर से उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते पास के दो अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल पहुंची, लेकिन तब तक घरों में रखा सारा सामान जल चुका था। मलबे की तलाशी में नीलम देवी और उनकी बेटी अंजलि (4) के शव बरामद किये गये हैं।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नीलम देवी सहरसा जिले के बिहरा थाना अंतर्गत विशनपुर गांव की रहने वाली थीं और बच्ची के साथ मायके आई हुई थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।