Home बिहार शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय उप निदेशक के पटना समेत कई ठिकानों पर...

शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय उप निदेशक के पटना समेत कई ठिकानों पर SVU का छापा, अवैध संपत्ति की पड़ताल

471
0
SVU raids several locations including Patna of the Regional Deputy Director of Education Department, investigation of illegal property

मुजफ्फरपुर/पटना : विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने गुरुवार को शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर के क्षेत्रीय उप-शिक्षा निदेशक बीरेन्द्र नारायण के ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, बीरेन्द्र नारायण के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है।

जांच में सामने आया है कि उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान लगभग 3.75 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की है, जो उनकी ज्ञात वैध आय से कहीं अधिक है। उनके खिलाफ कांड संख्या-18/2025 दर्ज किया गया है। यह केस भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1)(b), 13(2), 12 और भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 61(2)(a) के तहत दर्ज किया गया है। छापेमारी एक साथ पटना, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया स्थित उनके कई ठिकानों पर की गई है। फिलहाल निगरानी टीम दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े कागजात की गहन जांच कर रही है।

GNSU Admission Open 2026

जांच में सामने आया है कि बीरेन्द्र नारायण ने अपने सेवाकाल के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए 3 करोड़ 75 लाख 66 हजार 92 रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की है, जो उनकी वैध आय से कहीं अधिक है। इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए विशेष निगरानी इकाई, बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार दाराद ने बताया कि छापेमारी अभी जारी है और अवैध संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026