Home बिहार टग ऑफ वार के लिए रोहतास की टीम हाजीपुर रवाना

टग ऑफ वार के लिए रोहतास की टीम हाजीपुर रवाना

166
0
Rohtas team leaves for Hajipur for tug of war

रोहतास। टग ऑफ वार एसोसिएशन के तत्वाधान में हाजीपुर में आयोजित राज्यस्तरीय सीनियर महिला /पुरूष टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रोहतास जिले की टीम शनिवार को सासाराम से रवाना हुई। 21 से 22 मार्च तक आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर टीम के खिलाड़ियों में जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। टीम के रवानगी के दौरान सासाराम जंक्शन पर खिलाड़ियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रोहतास जिला टग ऑफ वार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कृष्ण ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया।

उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम ही नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का प्रतीक है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में सफलता के लिए अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की सलाह दी। इस मौके पर संघ के सचिव उपेंद्र कुमार प्रशिक्षक अंतिम राज,भी मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

GNSU Admission Open 2026

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में महिला वर्ग में प्रियंका कुमारी,सृष्टिकुमारी, अनुष्का,पलक राज, समीक्षा, वर्षा कुमारी, स्वाति कुमारी,हेमा गुप्ता,सिया कुमारी, अदिति कुमारी सृष्टि कुमारी शामिल है वहीं पुरुष वर्ग में राजीव कुमार, रितिक कुमार, हिमांशु राज, राज किशोर शर्मा, रॉकी राज,सोनू कुमार, हरिओम कुमार, विष्णु कुमार, नन्द कुमार सिंह, विकास कुमार,एकता राज, विवेक कुमार गुप्ता, अविनाश कुमार, आशीष कुमार, रंजन कुमार सिंह तथा टीम प्रबंधक के रूप में राणा प्रताप सिंह शामिल हैं। टीम के रवाना होने के दौरान अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनकी सफलता के लिए कि शुभकामनाएं दीं। अब जिलेवासियों कि की निगाहें हाजीपुर में होने वाली इस प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां रोहतास जिले की टीम पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने को तैयार है।