Home बिहार रोहतास: विश्व यक्ष्मा विभाग पर निकाली गई जागरूकता रैली

रोहतास: विश्व यक्ष्मा विभाग पर निकाली गई जागरूकता रैली

225
0
रोहतास: विश्व यक्ष्मा विभाग पर निकाली गई जागरूकता रैली

टीबी से बचाव को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

सासाराम (रोहतास)। विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर मंगलवार को सासाराम सदर अस्पताल से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बीके पुष्कर, संचारी रोग पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन, डॉक्टर कन्हाई महतो, डॉक्टर राकेश कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह रैली सदर अस्पताल के यक्ष्मा विभाग द्वारा निकाली गई, जिसमें, जीएनएम की छात्राओं स्वास्थ्यकर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करती रही और अंत में पुनः अस्पताल परिसर पहुंचकर रैली का समाप्त किया गया। इस दौरान “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” जैसे नारों के साथ लोगों को समय पर जांच और इलाज के लिए प्रेरित किया गया। जिला यक्ष्मा विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन ने बताया कि जागरूकता ही टीबी बीमारी से बचाव है। उन्होंने बताया कि टीबी के जानलेवा बीमारी है। लेकिन समय से इसका पहचान हो जाए और इलाज शुरू हो जाए तो इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है। डॉक्टर राजीव रंजन ने कहा इस बीमारी से बचाव के लिए पहले जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अभी भी बहुत लोग लोक लाज के कारण इसे बताना नहीं चाहते, जिस वजह से यह बीमारी बढ़ती जाती है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील किया कि लंबे समय से खांसी की शिकायत हो, बलगम में खून आता हो तो एक बार अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में टीबी की जांच जरूर करवाएं। साथ ही उन्होंने टीबी से ग्रसित लोगों से भी अपील किया कि किसी से बात करते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करें साथ ही साथ जहां तहां थूकें नहीं।

GNSU Admission Open 2026

सरकारी अस्पताल में मुक्त इलाज

रैली में मौजूद अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बीके पुष्कर ने बताया कि टीबी बीमारी से अब छुटकारा पाया जा सकता है बशर्ते समय से इलाज शुरू हो जाए। एसीएमओ ने बताया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में इस बीमारी के लिए निशुल्क जांच के साथ साथ निशुल्क इलाज मौजूद है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि इस बीमारी को छुपाए नहीं बल्कि इसका लक्षण दिखने पर जांच जरूर करवाएं। मौके पर्व जिला यक्ष्मा विभाग के शेखर कुमार श्रीवास्तव (डीईईओ), आदित्य आकाश (डीपीएस), शाहिद एहसान, ज्ञानेंद्र कुमार एसटीएलएम, सुधा कुमारी एवं राहुल कुमार, (एसटीएस), मुन्ना कुमार सिंह (लैब टेकनीशियन), अतुल कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह (लिपिक) के अलावासंजय कुमार श्रीवास्तव, कमलेश कुमार, नवीन किशोर सिंह, भोला कुमार, राजेंद्र कुमार तथा सहयोगी संस्था डॉक्टर फॉर यू के जिला समन्वयक शशि मिश्रा, सृष्टि, सिंह, दानिश अंसारी,अरसलान अंसारी, अविनाश कुमार, संदीप कुमार मेहता सहित अन्य लोग मौजूद थे