Home बिहार रेलवे प्लेटफॉर्म बना प्रसव कक्ष: प्लेटफॉर्म पर ही गर्भवती महिला का कराया...

रेलवे प्लेटफॉर्म बना प्रसव कक्ष: प्लेटफॉर्म पर ही गर्भवती महिला का कराया गया सुरक्षित प्रसव

260
0
Railway platform becomes delivery room: Pregnant woman safely delivers on the platform itself

कुदरा ( कैमूर)। कैमूर से एक दिल छू लेने वाली और राहत भरी खबर सामने आई है, जहां चलती ट्रेन में एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, लेकिन हालात ऐसे बने कि रेलवे स्टेशन को ही डिलीवरी रूम बनाना पड़ा और गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। मामला बिहार के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन का है, जहां ट्रेन रुकते ही प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि कुदरा थाना क्षेत्र के कझार गांव निवासी रीना देवी, अपनी मां के साथ औरंगाबाद से मोहनिया अस्पताल जांच के लिए जा रही थी, तभी सफर के दौरान उन्हें तेज दर्द शुरू हो गया।

स्थिति को समझते हुए यात्रियों और रेलवे कर्मचारी मदद के लिए तुरन्त आगे आए और जैसे ही ट्रेन स्टेशन पहुंची, महिला को प्लेटफॉर्म पर उतारकर स्थानीय महिलाओं की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया गया। इस दौरान स्टेशन मास्टर, आरपीएफ और जीआरपी की टीम भी मौके पर मौजूद रही और पूरी व्यवस्था संभाली। सबसे बड़ी राहत की बात ये है कि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ है। प्रसव के बाद रेलवे कर्मियों की मदद से एंबुलेंस के जरिए उक्त जच्चा बच्चा को मोहनिया अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। रेलवे कर्मियों ने सूझबूझ और मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक बड़ी परेशानी को खुशी में बदल दिया।

GNSU Admission Open 2026