Home बिहार मंचूरियन में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म, वीडियो से ब्लैकमेल का आरोप; सदमे...

मंचूरियन में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म, वीडियो से ब्लैकमेल का आरोप; सदमे में परिवार

143
0
Manchurian woman drugged, raped, and blackmailed with video; family in shock

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मामा के साले ने एक छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसे मिलने के बहाने कमरे पर बुलाया और बातचीत के दौरान उसे मंचूरियन खिलाया, जिसे खाते ही वह बेहोश हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए।

होश आने पर जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। भय और सामाजिक बदनामी के डर से पीड़िता ने शुरू में किसी को कुछ नहीं बताया। घटना के कुछ दिनों बाद आरोपी वीडियो के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा और दोबारा संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि ब्रह्मपुरा थाने में आवेदन देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने आज डीआईजी चंदन कुशवाहा से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

GNSU Admission Open 2026

पीड़िता की मां ने बताया कि परिवार पहले से ही एक हत्या की घटना से सदमे में था और इसी बीच आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो पूरा परिवार आत्महत्या करने को मजबूर होगा। डीआईजी कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद अब पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। पीड़िता को आश्वासन मिला है कि उसे न्याय मिलेगा और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही, संबंधित थाने को इस मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की उम्मीद जताई जा रही है।