Home झारखण्ड सरना धर्म कोड पर सीएम Hemant Soren का बड़ा कदम, राष्ट्रपति-पीएम को...

सरना धर्म कोड पर सीएम Hemant Soren का बड़ा कदम, राष्ट्रपति-पीएम को लिखा पत्र, पहुंचे दिल्ली

128
0
सरना धर्म कोड पर सीएम Hemant Soren का बड़ा कदम, राष्ट्रपति-पीएम को लिखा पत्र, पहुंचे दिल्ली

झारखंड के रामगढ़ जिले में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल और गैस की कीमतों में आई तेजी का असर अब स्थानीय स्तर पर भी साफ दिखाई देने लगा है। केंद्र सरकार द्वारा एक मई से कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में 900 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी किए जाने के बाद छोटे-बड़े कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहले 2200 से 2300 रुपये में मिलने वाला सिलिंडर अब 3000 रुपये के पार पहुंच गया है। वहीं 5 किलो वाले सिलिंडर की कीमत में भी करीब ढाई सौ रुपये की वृद्धि हुई है। इस बढ़ोतरी का सबसे अधिक असर होटल, रेस्टोरेंट और ठेला संचालकों पर पड़ा है। गैस की आपूर्ति बाधित होने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। होटल व्यवसाय से जुड़े महेश महतो बताते हैं कि पहले नियमित रूप से गैस मिल जाती थी, लेकिन अब समय पर सिलिंडर नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। मजबूरी में कोयले का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे समय और श्रम दोनों बढ़ गए हैं। फास्ट फूड कारोबारी पंकज कुमार के अनुसार, गैस की कीमत बढ़ने और आपूर्ति में अनियमितता से खाद्य पदार्थों की लागत बढ़ गई है। कीमत बढ़ाने पर ग्राहकों की नाराजगी झेलनी पड़ती है, जबकि पुरानी दर पर बेचने से मुनाफा खत्म हो रहा है। ऐसे में व्यवसाय चलाना चुनौती बन गया है। रेस्टोरेंट संचालक शुभम कुमार सिंह का कहना है कि बढ़ती लागत के कारण मेन्यू में बदलाव करना पड़ा है और कुछ व्यंजन हटाने पड़े हैं। इसका असर ग्राहकों की पसंद और कारोबार दोनों पर पड़ रहा है। वहीं, सुभाष चौक पर पाव भाजी बेचने वाले प्रदीप कुमार बताते हैं कि छोटे दुकानदारों के लिए कीमत बढ़ाना आसान नहीं है। फिलहाल पुराने स्टॉक से काम चल रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में स्थिति और कठिन हो सकती है। कारोबारियों ने सरकार से गैस आपूर्ति सुचारू करने और कीमतों पर नियंत्रण की मांग की है, ताकि छोटे व्यवसायों को राहत मिल सके।

GNSU Admission Open 2026