Government of India is making efforts to tackle the problem of petrol: Upendra Kushwaha

सासाराम (रोहतास)। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की स्थिति के बीच भी प्रधानमंत्री ने जिस तरह से देश में तेल एवं गैस के दाम को नियंत्रित रखा है, यह सराहनीय है।

आज पूरा दुनिया तेल तथा गैस के लिए त्राहि त्राहि कर रहा है। ऐसे में भारत की स्थिति अभी भी सामान्य बनी हुई है। वही मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को लेकर उन्होंने कहा कि सब कुछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भी संभव है वो प्रधानमंत्री कर रहें है। लेकिन यह मसला सिर्फ एक देश का नहीं है।

GNSU Admission Open 2026

इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रित करके रखे हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जहां तेल का जहां श्रोत है वही बम गोले बरस रहें है जिसकारण पेट्रोल और डीजल को लेकर संकट की स्थिति बनी हुई है। क्यों कि वहां से पेट्रोल और डीजल लाने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने कहा कि यह समस्या पूरे देश के लिए है। लेकिन भारत सरकार नियंत्रण करने की कोशिश कर रही है।