Home बिहार Tejashwi Yadav पर डिप्टी CM का पलटवार: “वह खुद क्या हैं?” बयान...

Tejashwi Yadav पर डिप्टी CM का पलटवार: “वह खुद क्या हैं?” बयान से बढ़ा सियासी ताप

212
0
Deputy CM's retort to Tejashwi Yadav: "What is he himself?" This statement has raised political heat.

पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बहुत ही तीखा प्रहार किया है। उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि वह खुद क्या हैं? उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव खुद ही बताएं कि वह क्या हैं? पहले उनसे यह पूछा जाए। दरअसल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लॉ एंड ऑर्डर पर एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने बिहार के बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाया था।

बिहार में हो रहे अपराधिक घटनाओं पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा था कि अपराधी अब सम्राट हो गए हैं। तेजस्वी यादव के इसी बयान पर उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव ने न सिर्फ पलटवार किया बल्कि काफी सख्त शब्दों में आक्रामक प्रहार भी किया। उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव से ही पहले यह पूछा जाए कि वह क्या हैं? दरअसल आज वीर कुंवर सिंह की जयंती के मौके पर उप मुख्यमंत्री विजेंद्र यादव के साथ विधायक दल के नेता श्रवण कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री विजय सिन्हा वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे।

GNSU Admission Open 2026

माल्यार्पण करने के बाद वह जब बाहर निकलने लगे तभी पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने यह बयान दिया। सबसे पहले उन्होंने कहा  कि  हमलोग बिहार में बदलाव चाहते हैं ताकि बिहार में विकास आगे बढ़े। बिहार में शांति की स्थापना हो सके। इसके बाद पत्रकारों के सवाल पर उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बिफर पड़े। फिलहाल उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव के द्वारा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर दिए गए इस बयान का जवाब नहीं आया है।