रोहतास। सरकारी विद्यालय मे प्रतिबंधित मांस लाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार राजपुर के रामुडीह स्थित उर्दू उत्कर्मीत मध्य विद्यालय में शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा प्रतिबंधित मांस लाने का मामला सामने आया है और उसे विद्यालय में बनाने की तैयारी चल रही थी। तभी इसकी भनक स्थानीय लोगों को लग गई जिससे लोगों ने जम कर बवाल काटा। इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो महिला शिक्षकों को अपने हिरासत में ले लिया है। वही इसकी जानकारी देते हुए रोहतास एसपी ने बताया कि मामले को लेकर वरीय अधिकारी एवं FSL की टीम जांच में जुटी है। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि संदिग्ध लोगों से पूछ ताछ कि जा रही और जप्त पदार्थ की जांच की जा रही है। साथ ही एसपी रौशन कुमार ने लोगों से अपील किया है कि अफवाहों पर ध्यान न दे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह जब विद्यालय खोला गया तो एक कमरे से काले रंग की चार प्लास्टिक की थैलियों में काफी मात्रा में प्रतिबंधित मांस मिला। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय परिसर में जमा हो गए। ग्रामीणों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अनवर सहित कुल पांच शिक्षकों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।







