Home राष्ट्रीय दिल्ली: नरेला की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया काला...

दिल्ली: नरेला की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

203
0
दिल्ली: नरेला की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ए ब्लॉक स्थित इस फैक्ट्री में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों के साथ उठते काले धुएं के गुबार ने पूरे आसमान को ढक लिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को अलर्ट किया गया। तुरंत कार्रवाई करते हुए 17 से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि, शॉर्ट सर्किट, गैस रिसाव या किसी अन्य तकनीकी लापरवाही को संभावित वजह माना जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री के अंदर रखा सामान बचाया नहीं जा सका। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जो राहत की बात है। लेकिन आग के कारण फैक्ट्री में रखे जूते और अन्य सामग्री जलकर पूरी तरह राख हो गए, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा। फिलहाल, इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता बरती जा रही है और लोगों को फैक्ट्री के आसपास जाने से रोका गया है।

GNSU Admission Open 2026