Home बिहार बक्सर जिले के रहने वाली दो महिलाओं ने रचाई शादी, इलाके में...

बक्सर जिले के रहने वाली दो महिलाओं ने रचाई शादी, इलाके में चर्चा तेज

183
0
Two women from Buxar district got married, sparking discussion in the area.

बिहार के बक्सर जिले के बगेन गोला थाना क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां दो महिलाओं ने आपस में शादी करने का दावा किया है। दोनों ने उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर जिले विंध्याचल स्थित पहाड़ी पर काल भैरव मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ एक-दूसरे को माला पहनाकर और सिंदूर लगाकर वैवाहिक बंधन में बंधने की बात कही है। जानकारी के अनुसार, संध्या कुमारी और रूबी कुमारी की मुलाकात कुछ समय पहले हुई थी। शुरुआत में दोनों सोशल मीडिया पर साथ मिलकर रील्स बनाती थीं, इसी दौरान उनकी दोस्ती गहरी हुई और बाद में यह रिश्ता प्रेम में बदल गया। इसके बाद दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला करते हुए घर छोड़कर मंदिर में शादी कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं पहले से शादीशुदा हैं। संध्या कुमारी दो बच्चों की मां हैं और अपने पति से अलग रह रही हैं। वहीं रूबी कुमारी भी अपने पति से विवाद के चलते अलग हैं और उन्होंने व्यवहार न्यायालय बक्सर में मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में रूबी ने खुद को पति और संध्या को पत्नी के रूप में स्वीकार किया है। घटना के बाद दोनों के परिवारों में नाराजगी है और परिजनों द्वारा दबाव बनाए जाने की बात सामने आ रही है। वहीं दोनों महिलाओं ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से संरक्षण की मांग की है। गौरतलब है कि भारत में समलैंगिक विवाह को अभी कानूनी मान्यता नहीं मिली है, ऐसे में यह मामला सामाजिक और कानूनी दोनों दृष्टिकोण से चर्चा का विषय बना हुआ है।

GNSU Admission Open 2026