औरंगाबाद। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा सदस्य पद के शपथ लेने के बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है। शपथ ग्रहण के बाद एनडीए के साथ-साथ बीजेपी के नेताओं ने नीतीश कुमार को बधाई दिया है। इधर बीजेपी के औरंगाबाद के विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने भी सीएम नीतीश को बधाई दिया है। त्रिविक्रम नारायण सिंह ने सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार को राज्यसभा जाने पर बधाई दिया है। उन्होंने लिखा है कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिखा है कि जनसेवा, सुशासन और बिहार के विकास के प्रति आपका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। आपके अनुभव और नेतृत्व से देश को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। इधर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी सोशल मीडिया X पर नीतीश कुमार को बधाई दिया है।







