Home बिहार सदर अस्पताल MCH के CCTV बंद होने पर सिविल सर्जन की सफाई,...

सदर अस्पताल MCH के CCTV बंद होने पर सिविल सर्जन की सफाई, बोले- तकनीकी खराबी थी, अब सभी कैमरे चालू

19
0
The Civil Surgeon clarified on the CCTV cameras being down at Sadar Hospital MCH, saying there was a technical glitch, but all cameras are now operational.

सासाराम (रोहतास): सासाराम सदर अस्पताल परिसर स्थित मातृ-शिशु अस्पताल (एमसीएच) में बुधवार को अचानक सीसीटीवी कैमरे बंद होने के मामले पर रोहतास के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यह किसी प्रकार की लापरवाही नहीं, बल्कि तकनीकी खराबी के कारण हुआ था, जिसे सूचना मिलते ही तत्काल ठीक कर दिया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि कंट्रोल रूम से सीसीटीवी बंद होने की जानकारी मिलते ही तकनीकी टीम को मौके पर लगाया गया। टीम ने कुछ ही समय में खराबी दूर कर सभी कैमरों को दोबारा चालू कर दिया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक नहीं हुई और पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। डॉ. मणिराज रंजन ने कहा कि बरसात के मौसम में तेज हवा, आंधी, नमी तथा बिजली और अर्थिंग से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के कारण इस तरह की अस्थायी खराबी आ सकती है। इसी वजह से कैमरों के संचालन में कुछ समय के लिए बाधा उत्पन्न हुई थी।

GNSU Admission Open 2026


उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल और एमसीएच की सुरक्षा व्यवस्था पर अस्पताल प्रशासन लगातार नजर रखता है। किसी भी तकनीकी समस्या की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाती है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता न हो। सिविल सर्जन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से कार्य कर रहे हैं और अस्पताल प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है।