Home बिहार सारण: अपराधियों की गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल

सारण: अपराधियों की गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल

37
0
Saran: One person injured in firing by criminals

छपरा: बिहार में सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में बीती देर शाम मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार कर घायल कर दिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अमनौर प्रखंड भाजपा नेता जितेन्द्र सोनी का जमीन सम्बंधित विवाद अपने पट्टीदारों से चल रहा है। गुरुवार की देर शाम रसूलपुर गांव के मध्य विद्यालय के समीप अचानक एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने उसके उपर गोलीबारी की, जिसके कारण वह घायल हो गया।


इसके बाद घायलावस्था में उसे स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया गया है।

GNSU Admission Open 2026


सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। इस मामले में घायल के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर गोली मारने वाले की तलाश में छापेमारी की जा रही है।