Home बिहार पटना में फूलों से सज रहा 7 सर्कुलर रोड आवास, आज ही...

पटना में फूलों से सज रहा 7 सर्कुलर रोड आवास, आज ही शिफ्ट हो सकते हैं नीतीश कुमार

125
0
पटना में फूलों से सज रहा 7 सर्कुलर रोड आवास, आज ही शिफ्ट हो सकते हैं नीतीश कुमार

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास परिवर्तन को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि वे आज ही अपने नए आवास 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट हो सकते हैं। इसको लेकर आवास को फूलों से सजाया जा रहा है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। करीब दो दशकों तक बिहार की सत्ता का केंद्र रहा 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास अब खाली होने वाला है। जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार कई बार 7 सर्कुलर रोड स्थित नए आवास का निरीक्षण कर चुके हैं। शुक्रवार सुबह भी ट्रैक्टर के जरिए गमले, कुर्सियां, कपड़ा स्टैंड और अन्य सामान वहां पहुंचाए गए। इससे पहले भी कई चरणों में सामान शिफ्ट किया जा चुका है। बताया जाता है कि 7 सर्कुलर रोड स्थित यह बंगला नीतीश कुमार ने अपनी देखरेख में बनवाया था। वर्ष 2014 में मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद वे इसी आवास में रहे थे। बाद में दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर वे फिर 1 अणे मार्ग लौट आए थे। अब राज्यसभा सांसद बनने के बाद वे एक बार फिर इस आवास में रहने की तैयारी कर रहे हैं। नया आवास पटना के वीआईपी और हाई सिक्योरिटी जोन में स्थित है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परिसर चारों ओर ऊंची दीवारों से घिरा है और हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस और विशेष सुरक्षा बल की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है। बंगले की बनावट भी खास है। सामने और पीछे विशाल लॉन, हरियाली और एक तालाबनुमा स्थल मौजूद है, जहां छठ पूजा के दौरान अर्घ्य दिया जाता है। शांत और हराभरा वातावरण नीतीश कुमार की सादगीपूर्ण जीवनशैली के अनुरूप माना जा रहा है।

GNSU Admission Open 2026