Home बिहार अग्निशमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल कर दी गई जानकारी

अग्निशमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल कर दी गई जानकारी

36
0
Mock drill conducted by the fire department

रोहतास। भारतीय चिकित्सा परिषद ,नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में शनिवार को नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रांगण में चिकित्सा शिक्षा छात्रों एवं नर्सिंग स्टाफ के बीच अग्निशमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल एवं व्याख्यान के माध्यम से जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत इस कार्यक्रम में विभाग के प्रभारी पदाधिकारी एवं उपाधीक्षक ए के वर्मा ने उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए कहा कि अस्पताल भवनों के प्रवेश तथा निकास को किसी भी परिस्थिति में अवरुद्ध ना करें तथा भवनों में विद्युत आपूर्ति के तार हवा में झूलते नहीं रहे ।कहीं भी भवन में जलते हुए सिगरेट आदि के टुकड़े फेंके नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भावनों में अग्नि सुरक्षा योजना को ऐसे स्थान पर दर्शाया जाय जिससे लोगों को समझने में आसानी हो तथा अग्निशमन के सभी सुरक्षा मानकों और उपकरणों को अधिकतम रखें। इस अवसर पर डिहरी, रोहतास अग्निशाम पदाधिकारी बिंदु बैठा ने मॉकड्रिल के माध्यम से आग लगने के बाद उसे बुझाने हेतु उपाय करके लोगों को बताया एवं इसकी बारीकियों को समझाया इस अवसर पर चिकित्सा छात्र एवं अन्य उपस्थित कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर अग्निक प्रधान फिरोज अंसारी ,अग्निक चालक चंदन कुमार, अग्निक सपना कुमारी, अग्निक अंजली कुमारी राय तथा विवेक कुमार सहयोगी के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी को अग्नि सुरक्षा के उपाय से संबंधित पंपलेट एवं पोस्टर का वितरण किया गया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डॉक्टर विकास कुमार, सहायक कुलसचिव अजय कुमार सिंह ,प्राचार्य कार्यालय के अमित कुमार, प्रवीण कुमार, पुष्कल रंजन, रविंद्र कुमार, प्रदीप कुमार राकेश कुमार , लवकुश कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

GNSU Admission Open 2026