Home बिहार लालू परिवार को खानी पड़ेगी जेल की हवा: त्रिविक्रम सिंह

लालू परिवार को खानी पड़ेगी जेल की हवा: त्रिविक्रम सिंह

380
0
Lalu's family will have to face jail: Trivikram Singh

रोहतास। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आईआरसीटीसी घोटाले में आरोपी माना है। कोट में साफ कर दिया है कि लालू के जानकारी में टेंडर घोटाले की पूरी साजिश रची गई। टेंडर में में उनका हस्तक्षेप था। इससे लालू परिवार को फायदा हुआ। इधर कोर्ट का आरोप तय होते ही बीजेपी लालू परिवार पर हमलावर हो गई है। बिहार प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह ने लालू परिवार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लालू परिवार ने बिहार ही नहीं देश को भी लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जब लालू मुख्यमंत्री थे तो बिहार में चारा घोटाला करके जानवरों का चारा खा गए और जब केंद्र में रेल मंत्री थे तो रेलवे को नुकसान पहुंचा और लैंड फॉर जॉब का खेल खेलना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि आज लालू की पटना में जो भी संपत्ति है सब नौकरी के बदले लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस संपत्ति पर सरकार का हक होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि लालू यादव गरीब और वंचितों का नेता बता कर उनका शोषण करते आए हैं और बिहार को खोखला किया। त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कहा कि लालू के 15 साल के शासन में गरीबों, पिछड़ों, अति पिछड़ों का कितना विकास हुआ है वह सब ने देखा है। गरीब, पिछड़ा, अतिपिछड़ा की हालत जो लालू सरकार के पहले थी वही हालात और दुर्दशा लालू सरकार के दौरान भी थी। उनके लिए कोई कार्य नहीं किए गए जिनसे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि आज एनडीए सरकार सबका साथ सबका विकास को लेकर आगे बढ़ रही है और सभी धर्म, जातियों, गरीब, पिछड़ा, अति पिछड़ा का विकास हो रहा है।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कहा कि सरकार की जो योजनाएं हैं वह सभी तक सामान्य रूप से पहुंच रहा है, लेकिन लालू के राज में यह योजनाएं उनके घर तक ही पहुंचती थी। उन्होंने कहा कि लालू के राज में जो केंद्र सरकार की योजनाएं थी वह सिर्फ लाल के घर तक ही सीमित रह जाती थी और बिहार सरकार की योजनाएं धरातल पर दिखाई नहीं देती थी। त्रिविक्रम सिंह ने कोर्ट के फैसले को सही ठहराया है और इसे न्यायपरक बताया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव द्वारा जो घोटाला किया गया है उसे कोर्ट ने सही साबित किया है। उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब कोर्ट लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को सजा सुनाएगी और उन्हें जेल की हवा खानी पड़ेगी।

GNSU Admission Open 2026