Home बिहार कोविड संक्रमण को देखते हुए हुए जिला स्वास्थ्य समिति अलर्ट

कोविड संक्रमण को देखते हुए हुए जिला स्वास्थ्य समिति अलर्ट

384
0
District health committee on alert in view of covid infection

जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को किया गया दुरुस्त

ऑक्सीजन उत्पादन और सप्लाई से लेकर कंसनट्रेटर तक की उपलब्धता

GNSU Admission Open 2026

सासाराम। देश में कोरोना के मामले एक बार फिर सामने आने लगे हैं। बिहार में भी कई कोरोना के मरीज पाए गए हैं। ऐसे में राज्य स्वास्थ्य समिति ने सभी जिला स्वास्थ्य समितियां को अलर्ट रहने के लिए दिशा निर्देश जारी किया हैं। राज्य स्वास्थ्य समिति के दिशा निर्देश के आलोक में रोहतास जिला स्वास्थ्य समिति ने सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गई है। ऑक्सीजन प्लांट से लेकर इमरजेंसी वार्ड को भी पूरी तरह से सुदृढ़ किया जा रहा है। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सभी सेवाओं को बहाल किया जा रहा है। कोविड जांच के लिए आरटीपीसीआर लैब को भी पूरी तरह से फंक्शनल किया गया है। वही सभी वार्डों में पूरी तरह से ऑक्सीजन सप्लाई का भी जायजा लिया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉक्टर मणिराज रंजन स्वयं अनुमंडल अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं।

ऑक्सीजन की भरपूर उपलब्धता

डॉक्टर मणिराज रंजन ने बताया कि पीएम मोदी के आगमन के दौरान ही जिले के पीएचसी एवं एपीएचसी स्तर तक के अस्पतालों का मुआयना किया गया। इस दौरान मॉक ड्रिल चला कर सभी स्वास्थ्य कर्मियों को रिफ्रेश किया गया और अब यह इंतेज़ाम कोविड को देखते हुए कारगर साबित होगा। सिविल सर्जन से बताया कि सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह से फंक्शनल है इसके अलावा ऑक्सीजन कंसनट्रेटर भी प्रयाप्त मात्रा में मौजूद है। उन्होंने बताया कि आपातकाल से निपटने के लिए ऑक्सीजन उक्त 10 कमरों को तैयार किया गया है।

पैनिक होने की जरूरत नहीं

सिविल सर्जन ने बताया कि कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं। उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। सिविल सर्जन ने बताया कि कोरोना जांच के लिए आरटीपीसीआर लैब को संचालित रखा गया है। उन्होंने लोगों को सलाह दिया कि भीड़ भाड़ वाले जगहों पर मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।

GNSU Admission Open 2026