Home बिहार वाणिज्य संकाय के नवप्रवेशी छात्रों के लिए “दीक्षारंभ” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

वाणिज्य संकाय के नवप्रवेशी छात्रों के लिए “दीक्षारंभ” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

98
0
"Diksharambh" program was organized for the newly admitted students of Commerce Faculty

डेहरी। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में मंगलवार को नवप्रवेशी छात्रों के आगमन पर “दीक्षारंभ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संकाय अधिष्ठाता प्रो. डॉ. आशुतोष द्विवेदी ने अपनी टीम के साथ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया। उन्होंने सभी छात्रों का उत्साहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर संकाय के शिक्षक डॉ. विशाल कुमार, डॉ. मयंक कुमार राय एवं डॉ. नवेंदु निधान ने छात्रों से संवाद स्थापित करते हुए विभाग से संबंधित विभिन्न गतिविधियों, शैक्षणिक अवसरों तथा सरकारी एवं गैर-सरकारी क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार संभावनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय के सूरज कुमार द्वारा नव छात्रों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विभाग के सभी शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिसमें शिक्षक वर्ग में डॉ. मयंक कुमार राय ने जीत दर्ज की। छात्र वर्ग में प्राची कुमारी, अभिनंदन कुमार सहित कई छात्रों ने विजय प्राप्त की। अंतिम चरण में प्राची, आरती, खुशी, हरिद्वार, सूरज एवं अभिनंदन ने सभी छात्रों को कैंपस भ्रमण कराया। कार्यक्रम का संचालन गौरी श्रीवास्तव ने किया।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026