Home बिहार बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव की मतगणना शुरू

बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव की मतगणना शुरू

20
0
Counting of votes for Bankipur assembly seat by-election begins in Bihar

पटना: बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव की मतगणना आज सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय सूत्रों ने यहां बताया कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह आठ बजे से ए.एन.कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई।


जिला प्रशासन और निर्वाचन आयोग के अनुसार मतगणना केंद्र पर चाकचौबंद त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल, बिहार पुलिस तथा दंडाधिकारियों की तैनाती की गयी है।

GNSU Admission Open 2026


मतगणना केंद्र और उसके आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के साथ पूरे परिसर की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी तथा स्ट्रांग रूम को कड़े सुरक्षा घेरे में रखा गया है।
बांकीपुर विधानसभा सीट के लिये 30 जुलाई को मतदान कराया गया था, जिसमे 34.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नीरज सिन्हा, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की रेखा गुप्ता समेत कुल 25 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला मतगणना में होगा।


उल्लेखनीय है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के कारण बांकीपुर सीट रिक्त हुई थी, जिसके चलते यह उपचुनाव कराया गया। इसकी मतगणना आज पूरी होनी है, जबकि चुनाव प्रक्रिया चार अगस्त को पूरी हो जाएगी।