Home बिहार 7 सर्कुलर रोड पर सीएम Samrat Choudhary ने Nitish Kumar से की...

7 सर्कुलर रोड पर सीएम Samrat Choudhary ने Nitish Kumar से की मुलाकात, उपमुख्यमंत्री Vijay Choudhary भी रहे मौजूद

206
0
7 सर्कुलर रोड पर सीएम Samrat Choudhary ने Nitish Kumar से की मुलाकात, उपमुख्यमंत्री Vijay Choudhary भी रहे मौजूद

पटना। Patna में सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद Nitish Kumar से शनिवार को उनके नए आवास 7 सर्कुलर रोड पर मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच संभावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बातचीत हुई होगी। जानकारी के अनुसार, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुलाकात के लिए पहुंचे, उस समय उपमुख्यमंत्री Vijay Kumar Choudhary पहले से ही वहां मौजूद थे। मुलाकात को अहम माना जा रहा है, क्योंकि राज्य में नई सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी क्रम में नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव के आवास पर भी जाकर उनसे मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 10 मिनट तक बातचीत हुई। इसके बाद उन्होंने पूर्व मंत्री अशोक चौधरी से भी मुलाकात की, जहां दोनों के बीच संक्षिप्त चर्चा हुई। लगातार हो रही इन बैठकों ने बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास में नीतीश कुमार का सामान शिफ्ट किया गया था। इससे पहले भी वे कई बार इस आवास पर चल रहे निर्माण और तैयारियों का निरीक्षण कर चुके थे। शुक्रवार को गमले, कुर्सियां, कपड़ा स्टैंड और अन्य जरूरी सामान नए आवास में पहुंचाए गए। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन बैठकों का संबंध आगामी रणनीतियों और सरकार के विस्तार से हो सकता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस संबंध में कोई बयान सामने नहीं आया है।

GNSU Admission Open 2026