Home बिहार बिहार न्यूज़: भाजपा कार्यालय के बाहर लगा सम्राट चौधरी का पोस्टर, मुख्यमंत्री...

बिहार न्यूज़: भाजपा कार्यालय के बाहर लगा सम्राट चौधरी का पोस्टर, मुख्यमंत्री बनाने की उठी मांग

43
0
Bihar News: Samrat Chaudhary's poster put up outside BJP office, demand raised to make him Chief Minister

पटना ; आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली जा रहे हैं। वह कल राज्यसभा सदस्य बनने की शपथ लेंगे। वहीं इधर पटना में पोस्टरबाजी शुरू हो गई है। दरअसल पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाई गई है, जो उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समर्थन में है। इस पोस्टर के जरिए कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी को बिहार के  अगले मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है।भाजपा के प्रदेश कार्यालय के मुख्य द्वार पर लगे पोस्टर पर सम्राट चौधरी की बड़ी तस्वीर लगी है। साथ ही उन्हें बिहार का भविष्य और जन-जन का नेता बताया गया है। समर्थकों का कहना है कि सम्राट चौधरी ने जिस तरह से भाजपा को मजबूती दी है और पिछड़ा-अतिपिछड़ा वर्ग को एकजुट किया है,

उसे देखते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलनी चाहिए। पोस्टर में निवेदक के रूप में बाल्मीकि समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा नेता राजेश कुमार बाल्मीकि उर्फ रमैया हैं, जो खुद भी पोस्टर में दिख रहे हैं।पोस्टर में लिखा है कि, “बाल्मीकि समाज संघ की यही पुकार,बिहार में सम्राट की सरकार।” आगे लिखा है- “भाजपा को हमने दिया है हर संभव साथ,ठेकेदारी प्रथा आपकी सरकार में हो समाप्त।” यानी मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी की मांग के साथ-साथ सम्राट चौधरी से भी यह मांग की जा रही है कि आपके मुख्यमंत्री बनते ही आप अपनी सरकार में हो रहे ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर देंगे। फिलहाल यह पोस्टर कई लोगों को बेचैन करने लगी है। 

GNSU Admission Open 2026