Home बिहार पायलट बाबा धाम में भव्य भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन, भक्तिमय...

पायलट बाबा धाम में भव्य भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन, भक्तिमय हुआ माहौल

4
0
A grand Bhajan Sandhya and Bhandara were organised at Pilot Baba Dham, creating a devotional atmosphere.

सासाराम: श्रावण मास के पावन अवसर पर रविवार को स्थानीय महायोगी पायलट बाबा धाम, सासाराम में भव्य भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पतंजलि योगपीठ की ओर से तथा महायोगी पायलट बाबा धाम कमेटी के सौजन्य से संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान धाम परिसर में श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं शाम को आयोजित भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायिका मंदाकिनी मिश्रा एवं भजन गायक गोविंद पांडे ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।


भजन गायकों ने महायोगी पायलट बाबा की जीवनी और उनके आध्यात्मिक जीवन पर आधारित भजनों के साथ-साथ श्रावण मास के अवसर पर भगवान सोमनाथ और भोलेनाथ की भक्ति से जुड़े भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों और कजरी गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरा धाम परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘महायोगी पायलट बाबा की जय’ के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन का आनंद लिया। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय में योग शिक्षिका सिम्पल देवी, योग शिक्षक विजय कुमार, मीडिया प्रभारी संगीता सिंह और पतंजलि महिला जिला प्रभारी सरोज देवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर धौडाढ़ पंचायत के मुखिया जयशंकर सिंह, सासाराम नगर निगम के पूर्व पार्षद सह पायलट बाबा धाम कमेटी के कोषाध्यक्ष अतेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

GNSU Admission Open 2026