Home अंतरराष्ट्रीय स्वीडन को 3-0 से हराकर फ्रांस ने प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई दमदार...

स्वीडन को 3-0 से हराकर फ्रांस ने प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई दमदार जगह

24
0
France secured a strong place in the pre-quarterfinals after defeating Sweden 3-0.

न्यू जर्सी: स्टार खिलाड़ी एमबाप्पे के दो गोलों की बदौलत फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के प्री क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। मंगलवार रात खेले गये मुकाबले में फ्रांस के लिए एमबाप्पे ने दो गोल तथा ब्रैडली बारकोला ने एक गोल किया। पहले हाफ से ही फ्रांस ने मैच पर पूरी तरह दबदबा बनाए रखा और लगातार स्वीडन के गोल पर हमले किए। 45 मिनट में फ्रांस के लिए एमबाप्पे ने मैच का पहला गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। शुरुआती 45 मिनट में फ्रांस ने 15 शॉट लगाए।

एमबाप्पे का एक गोल ऑफसाइड के कारण रद्द हो गया, जबकि उनका एक और प्रयास पोस्ट से टकरा गया। इसके अलावा माइकल ओलीसे की शानदार ओवरहेड किक भी गोलपोस्ट से टकराकर बाहर चली गई।

GNSU Admission Open 2026


दूसरे हाफ के 53वें मिनट में ब्रैडली बारकोला ने 53वें मिनट में गोलकर अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद 74वें मिनट में एमबाप्पे ने अपना दूसरा गोल कर फ्रांस की 3-0 की जीत पक्की कर दी। अब फ्रांस का अगले दौर में शनिवार को पराग्वे से मुकाबला होगा।