रेसिपी:
शाम की हल्की भूख के लिए स्पाइसी मसाला मखाना एक बेहतरीन विकल्प है। यह कुरकुरा, चटपटा और बनाने में बेहद आसान है। कम तेल में तैयार होने वाला यह स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा।
सामग्री
- 2 कप मखाना
- 1 छोटा चम्मच घी
- ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ½ चम्मच भुना जीरा पाउडर
- ½ चम्मच चाट मसाला
- ¼ चम्मच हल्दी
- ¼ चम्मच काली मिर्च
- नमक स्वादानुसार
- 1 चुटकी अमचूर पाउडर
बनाने की विधि
सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें। इसमें मखाने डालकर धीमी आंच पर 6-8 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें। मखाने जब कुरकुरे हो जाएं तो गैस धीमी कर दें।
अब इसमें लाल मिर्च, भुना जीरा, चाट मसाला, हल्दी, काली मिर्च, अमचूर और नमक डालें। सभी मसालों को मखाने के साथ अच्छी तरह मिलाएं। 1-2 मिनट और भूनने के बाद गैस बंद कर दें।
ठंडा होने पर इसे एयरटाइट डिब्बे में रखें और शाम के समय चाय के साथ कुरकुरे स्नैक का आनंद लें।
हेल्दी टिप: ज्यादा तीखा पसंद है तो इसमें बारीक कटी हरी मिर्च या थोड़ा चिली फ्लेक्स भी मिला सकते हैं।







