अलवर। राजस्थान के भिवाड़ी के सीमावर्ती हरियाणा क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कापड़ियावास में एक निर्माणाधीन सोसाइटी में मिट्टी ढहने से उसमें दबकर सात श्रमिकों की मौत हो गई। सोमवार रात हुए इस हादसे में दबे श्रमिकों को राहत एवं बचाव कार्य शुरु करके भिवाड़ी अस्पताल लाया गया तब तक सात श्रमिकों ने दम तोड़ दिया। हादसे में घायल श्रमिकों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

भिवाड़ी अस्पताल के चिकित्सक डॉ सागर अरोड़ा के अनुसार भिवाड़ी के नजदीक हरियाणा क्षेत्र में कापड़ियावास स्थित सिगनेचर ग्लोबल बिल्डर सोसाइटी में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी ढहने से हुए हादसे में दबे सात श्रमिकों अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक वे दम तोड़ चुके थे। भिवाड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू ने बताया कि मृतकों में परमेश्वर (52), सतीश -(35) निवासी जिला भरतपुर, भागीरथ (50), मंगल (32) शामिल है जबकि कुछ मृतकों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने मामले की सूचना हरियाणा पुलिस को दी है। मृतकों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA