Sasaram: Water Resources Department official dies in road accident

सासाराम। रोहतास जिले के धौडा़ड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में जल संसाधन विभाग के एक अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बक्सर जिले के दफाडीह गांव निवासी जगन्नाथ सिंह के 30 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है। रोहित कुमार डेहरी स्थित जल संसाधन विभाग में सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जाता है कि बुधवार की देर रात रोहित कुमार अपनी बुलेट बाइक से डेहरी से सासाराम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर लेरूआ पुल के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहित कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

घटना की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और धौडा़ड़ थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। परिजनों को सूचना देने के बाद उनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया और शव उन्हें सौंप दिया गया।पुलिस के अनुसार, अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।