Salman Khan told Malti, "Next time, talk to me after wearing clothes..." Find out why Bhaijaan got angry.

एंटरटेनमेंट : टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 में आए दिन कुछ ना कुछ बवाल होता रहता है। हर हफ्ते शो में वीकएंड का वार होता है, जिसमें होस्ट-अभिनेता सलमान खान आते हैं और प्रतियोगियों की रिपोर्ट पेश करते हैं। इस बार मालती चाहर की क्लास लगने वाली है, क्योंकी शो के नए प्रोमो में बॉलीवुड के भाईजान, मालती पर भड़क रहे हैं। चलिए देखते हैं प्रोमो। हाल ही में जारी हुए प्रोमो में BB19 के शो होस्ट सलमान खान, मालती चाहर की किसी टिप्पणी पर भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अभिनेता ने कहा- ‘मालती अगली बार कपड़े पहनकर मुझसे बात करना, इसका क्या मतलब था?’ इसके जवाब में मालती ने कहा कि एयर कंडीशनर बहुत ठंडा था और उनका मतलब बस इतना था कि नेहल को ज्यादा कपड़े पहनने चाहिए। हालांकि, सलमान को उनकी यह बात रास नहीं आई और वे इससे बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हुए। इसके बाद  सलमान ने बिग बॉस 19 के घर के सदस्यों से पूछा, “कितने लोग को लगता है कि ये एकदम बकवास था? इस बात पर सभी लोग अभिनेती की बात पर सहमत दिखे। आगे सलमान ने कहा, ‘कुछ बोलने के बाद, मैदान छोड़ के भाग जाती हो।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

डोज दे रही हो तो जो रिटर्न डोज आता है, वो भी लेना सीख जाओ।’ आपको बताते चलें कि हाल ही के एक एपिसोड में घर में सूजी के हलवे को लेकर जबरदस्त झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के दौरान, मालती ने एक टिप्पणी कर दी जो किसी को भी पसंद नहीं आई। उन्होंने कहा, “अगली बार कपड़े पहनकर बात करना।” इस टिप्पणी से नेहल नाराज हो गई और उन्होंने तुरंत मालती से कहा कि उनकी बातें अपमानजनक हैं। इस बहस में बसीर और कुनिका जैसे दूसरे प्रतिभागी भी शामिल हो गए, जिसके बाद काफी हंगामा मचा था। इसी बात को लेकर सलमान ने मालती को सुनाया है।