Russia to build new nuclear plant in Iran

मॉस्को: ईरान रूस की मदद से एक नया परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की तैयारी में है। रूस की सरकारी परमाणु कंपनी रोसाटॉम के सीईओ एलेक्सी लिखचेव ने कहा है कि ईरान की ऐसी परियोजना शुरू करने की स्पष्ट इच्छा है।

लिखचेव ने ईरान में नए परमाणु ऊर्जा संयंत्र के निर्माण की संभावना पर कहा कि तेहरान निश्चित रूप से इस दिशा में आगे बढ़ना चाहता है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

फिलहाल ईरान में एकमात्र संचालित परमाणु ऊर्जा संयंत्र बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट है। इसकी पहली यूनिट सितंबर 2011 में राष्ट्रीय बिजली ग्रिड से जोड़ी गई थी। रोसाटॉम की बुशहर संयंत्र में दो और यूनिट बनाने की योजना है।

ईरान और रूस ने सितंबर 2025 के अंत में दक्षिणी प्रांत होर्मोज़गन में प्रस्तावित होर्मोज़ न्यूक्लियर पावर प्लांट के लिए करीब 25 अरब डॉलर की लागत से चार पावर यूनिट बनाने का समझौता किया था। इसके अलावा दोनों देशों ने ईरान में छोटे परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के निर्माण में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए हैं।