Roshan Anand granted bail in Khan Institute attack case.

पटना:  पटना सिविल कोर्ट से ज्ञान बिंदु कोचिंग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर रोशन आनंद के लिए राहत की बड़ी खबर है। खान इंस्टीट्यूट पर हुए हमले के मामले में गिरफ्तार होकर जेल गए रोशन आनंद को अदालत ने जमानत दे दी है।

इस मामले को लेकर आज पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत के समक्ष दोनों पक्षों के वकीलों ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने रोशन आनंद की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें बेल दे दी।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुए विवाद और कथित फायरिंग मामले में रौशन आनंद को आरोपी बनाया गया था। वह इसी मामले में जेल में बंद थे।