Reliance Smart Point in Sasaram burgled, CCTV captures suspect with masked face

सासाराम: नगर थाना क्षेत्र के बौलिया के समीप स्थित रिलायंस स्मार्ट पॉइंट में देर रात चोरों ने सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मॉल की पिछली दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुए। सुबह कर्मचारियों के पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ।

पीछे की दीवार में मिली सेंध

मॉल खोलने पहुंचे कर्मचारियों ने पीछे की दीवार में सेंध और कार्यालय का शीशा टूटा देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही नगर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

पुलिस ने सेंधमारी वाले स्थान को सुरक्षित कर दिया है और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। घटनास्थल से संभावित साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया की जा रही है।

वहीं, मॉल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज में चेहरा ढके एक संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीर सामने आई है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है और उसके आने-जाने के रास्ते की भी जांच की जा रही है।

चोरी हुए सामान और नकदी का आकलन जारी

फिलहाल मॉल से कितनी नकदी और सामान चोरी हुआ है, इसका सटीक आकलन किया जा रहा है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।