Ravi Dubey and Sargun Mehta's new project: Sanjay Mishra will play an important role

एंटरटेनमेंट : एक्टर-प्रोड्यूसर रवि दुबे और उनकी पत्नी व अभिनेत्री सरगुन मेहता ने अपने प्रोडक्शन हाउस ड्रीमियाता ड्रामा के नए प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। साथ ही दोनों ने अपने नए वर्टिकल ‘ड्रीमियाता ड्रामा डिस्कवरी’ की भी घोषणा की है। इसके तहत उनका पहला प्रोजेक्ट एक फिल्म है, जिसमें दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। रवि दुबे ने अपने इस नए प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है।

उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर साझा किया है। जिसमें संजय मिश्रा नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए रवि दुबे ने लिखा, ‘ड्रीमियाता ड्रामा के एक नए वर्टिकल ‘ड्रीमियाता ड्रामा डिस्कवरी’ की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। जहां हम अपने प्लेटफॉर्म पर सिंडिकेटेड कंटेंट दिखाएंगे। स्लेट से पहला है ‘चंपा लीला’, जिसमें दिग्गज कलाकार संजय मिश्रा प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। रवि और सरगुन का यह नया प्रोजेक्ट उनके ड्रीमियाता ड्रामा के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। हालांकि, प्रोजेक्ट को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन प्रोजेक्ट के नाम ‘चंपा लीला’ होने से और इसमें संजय मिश्रा के होने से इसको लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ गया है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रवि दुबे और सरगुन मेहता एक्टर होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं। दोनों ने कई म्यूजिक वीडियो, टीवी सीरियल और वेब शो प्रोड्यूस किए हैं। हाल ही में दोनों ने अपना एक नया शो ‘तुझसे है आशिकी’ की घोषणा की थी। जो 6 जून को शाम 5 बजे ड्रीमियाता ड्रामा पर प्रीमियर होगा। इसके अलावा दोनों ने उड़ारियां और मत्स्यकांड जैसे शो को भी प्रोड्यूस किया है।