Rare wild animal worth lakhs of rupees rescued from Rohtas

सासाराम। रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड अंतर्गत हरनगरा गांव में एक दुर्लभ वन्य जीव के अचानक दिखाई देने से इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। ग्रामीणों द्वारा देखे गए इस जीव को लेकर लोगों में जिज्ञासा के साथ-साथ चिंता भी देखी गई, क्योंकि यह प्राणी सामान्यतः आबादी वाले क्षेत्रों में नजर नहीं आता।

जानकारी के अनुसार इस दुर्लभ जीव की पहचान पेंगोलिन के रूप में की गई है। यह लिजर्ड परिवार का सदस्य है और स्थानीय भाषा में इसे ‘वर्जकिट’ कहा जाता है। पेंगोलिन को विलुप्तप्राय प्राणियों की श्रेणी में रखा जाता है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध तस्करी की मांग बताई जाती रही है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

इसकी कीमत लाखों रुपये तक आंकी जाती है, जिसके चलते कैमूर पहाड़ी क्षेत्र से तस्करी की आशंकाएं समय-समय पर सामने आती रही हैं। इस की तत्काल सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही चेनारी के वनपाल सक्रिय हुए और मौके पर पहुंचकर पेंगोलिन को सुरक्षित रेस्क्यू कर अपने संरक्षण में ले लिया। वन विभाग द्वारा आगे की प्रक्रिया के तहत इस दुर्लभ जीव की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।