Raja Raghuvanshi murder case: Wife Sonam kept in Patna police station, Meghalaya police will take her to Guwahati

पटना : इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्यारोपी सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस की टीम ने पटना के फुलवारीशरीफ थाने में रखा है। उसे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया था। वहां से उसे पटना लाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच सोनम को थाना परिसर स्थित अनुसंधान कक्ष में रखा गया है। यहां वह चुपचाप कुर्सी पर बैठकर टेबल पर सिर रखकर सोती दिखी। सोनम पूरी तरह से खामोश है।

न वह किसी से बात कर रही है। थाना में मौजूद पुलिस अधिकारी ने उसे चाय और नाश्ता भिजवाया, लेकिन उसने अब तक कुछ भी नहीं खाया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो मेघालय पुलिस की टीम उसे आज दोपहर लगभग  पटना एयरपोर्ट लेकर जाएगी जहां से फ्लाइट से गुवाहाटी ले जाने की तैयारी है। इधर, सोनम की मौजूदगी की खबर मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना के बाहर मीडिया कर्मियों की भारी भीड़ जमा हो गई है। वहीं पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है और किसी को भी अनुसंधान कक्ष या उसके आसपास जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

मेघालय से तीन पुलिसकर्मी और एक पुलिस पदाधिकारी के साथ मेघालय पुलिस यूपी के गाजीपुर से पति की हत्या में गिरफ्तार पत्नी सोनम को लेकर परिवार से थाना पहुंची है। इधर, सोनम को जिस कमरे में रखा गया है, वहां तीन महिला पुलिसकर्मी निगरानी में तैनात हैं। सूत्रों के अनुसार मेघालय पुलिस रास्ते में सोनम से कई बार पूछताछ की कोशिश कर चुकी है लेकिन उसने पूरी चुप्पी साध रखी है। फिलहाल सोनम के खिलाफ हत्या के साथ-साथ साजिश और सबूत मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मेघालय पुलिस सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई है जहां आगे की पूछताछ होगी। पटना से कोलकाता होते हुए गुवाहाटी ले जाने की तैयारी है।