Raipur to host employment fair for differently-abled on August 31; opportunity to fill 30 posts

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 31 अगस्त को विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में निजी क्षेत्र की कंपनी द्वारा असिस्टेंट के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेला सुंदर नगर स्थित पीडब्ल्यूडी सेंटर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर और डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन के पीडब्ल्यूडी सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस रोजगार मेले में इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड (फ्लिपकार्ट) की ओर से 30 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

विशेष रोजगार कार्यालय की उप संचालक डॉ. शशीकला अतुलकर के अनुसार, भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 10 हजार से 12 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल या ‘छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। इसके साथ रोजगार पंजीयन भी जरूरी होगा। उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो और दिव्यांगता प्रमाण-पत्र साथ लाना होगा। मेले में शामिल होने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

इसी दिन डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन के पीडब्ल्यूडी सेंटर में दिव्यांगजनों के लिए दो महीने का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किया जाएगा। इसमें डिजिटल साक्षरता, सॉफ्ट स्किल्स और कम्युनिकेशन स्किल्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को रहने और भोजन की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।