Rainfall to continue in Chhattisgarh for the next two days, heavy rain warning for some places in the northern region

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसून के प्रभाव से पिछले कई दिनों से अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश जिलों में मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई।


मौसम विभाग से शुक्रवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। विभाग ने गरज-चमक और वज्रपात की भी चेतावनी जारी करते हुए लोगों से खुले स्थानों, खेतों तथा पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने की सलाह दी है। जिला प्रशासन को भी आवश्यक सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA


विभाग का अनुमान है कि 8 अगस्त से बारिश की तीव्रता और इसके प्रभाव क्षेत्र में कमी आने की संभावना है। इस बीच राजधानी रायपुर में भी गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे। शहर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक रहा। बादलों की मौजूदगी के बावजूद उमस बनी रही और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहने तथा एक-दो दौर की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को अगले दो दिनों तक मौसम को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।