Prime Minister will visit Dera Sachkhand Ballan on Guru Ravidas Jayanti

जालंधर। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, श्री गुरु रविदास जयंती के मौके पर एक फरवरी को जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां जाएंगे। श्री मोदी पूर्वाह्न संसद के बजट सत्र की कार्यवाही में शामिल होने के बाद दोपहर बाद डेरा सचखंड पहुंचेंगे। हाल के सालों में, मोदी वाराणसी में गुरु रविदास के जन्मस्थान सीर गोवर्धन जाते रहे हैं, जो उनके संसदीय क्षेत्र में आता है।

श्री सिरसा ने कहा कि वह जालंधर के डेरा बल्लां में श्री गुरु रविदास की जयंती पर माथा टेकेंगे। इसके बाद वहां के प्रमुख संत निरंजन दास का आशीर्वाद लेंगे। प्रधानमंत्री पहले भी संत निरंजन दास से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पूरा पंजाब श्री मोदी का इंतजार कर रहा है। जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां को पंजाब में रविदासिया समुदाय के लिए सबसे पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है। डेरा बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास को इस साल पद्म श्री पुरस्कार के लिए चुना गया है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

संत निरंजन दास वाराणसी और बल्लां डेरा दोनों जगहों पर धार्मिक स्थलों की देखरेख करते हैं। प्रधानमंत्री इस दौरान लुधियाना के हलवारा हवाई अड्डे का वर्चुअली तरीके से उद्घाटन भी कर सकते हैं। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरते हुए श्री सिरसा ने कहा कि पंजाब के हालात इस वक्त इतने बुरे हो चुके हैं कि यहां कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत बिगड़ चुकी है। दिनदहाड़े लोगों को गोलियां मारी जा रही हैं। छीनाझपटी हो रही है। पंजाब में लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे।