Preparations for heavy rain in the capital, signs of heavy rain and thunderstorm in an hour, yellow alert issued

दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर रविवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए हैं, जिसके साथ धूल भरी आंधी चल रही है और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिल्ली में बारिश का यलो अलर्ट जारी है। शाम 7:30 बजे तक मौसम विभाग ने तेज बारिश और आंधी का अनुमान जताया है।

अगले एक घंटे के दौरान दिल्ली के अधिकांश भागों में 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने तथा 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। कुल मिलाकर मध्यम श्रेणी (15.4 मिमी) तक वर्षा हो सकती है। पालम और झरोदा कलां (दक्षिण-पश्चिम दिल्ली) में 16:30 बजे 65 और 37 किमी प्रति घंटे की हवा चलने की सूचना है। 16:37 बजे IST के दौरान सफदरजंग में आंधी की सूचना है, जिसकी अधिकतम गति 66 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। प्रगति मैदान में 16:45 बजे 76 किमी प्रति घंटे की हवा चलने की सूचना है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

मौसम विभाग ने 4 जून तक बारिश की संभावना संभावना जताई है। वहीं, रविवार को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटा की गति के साथ अस्थायी रूप से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच जाएंगी।