Home मनोरंजन ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर रिलीज़, 17 जुलाई को सिनेमाघरों में...

‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर रिलीज़, 17 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

27
0
Trailer of 'Rahun Main Tere Rubaru' released, the film will hit the theatres on July 17.

मुंबई: रहस्य, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर फिल्म ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। फर्स्ट लुक पोस्टर और टीज़र के बाद जारी ट्रेलर में फिल्म की मर्डर मिस्ट्री, लव ट्रायंगल और कई चौंकाने वाले ट्विस्ट की झलक दिखाई गई है।
एस. एस. एंटरटेनमेंट वर्ल्ड प्रस्तुत इस फिल्म में आर्या कुमार, नीथा शेट्टी और पीहू बिस्वास मुख्य भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर में रहस्यमयी माहौल के साथ रोमांस, भावनात्मक संघर्ष, बदलती पहचान और खतरनाक सच्चाइयों को दर्शाया गया है। साथ ही शानदार सिनेमैटोग्राफी, प्रभावशाली बैकग्राउंड स्कोर और संगीत फिल्म के रोमांच को और बढ़ाते हैं।


फिल्म का निर्देशन इंदर दास ने किया है, जबकि कहानी और स्क्रीनप्ले आर्या कुमार ने लिखा है। सिनेमैटोग्राफी सोनू कुमार तिवारी और कमल एस. चौपाल ने की है। क्रिएटिव डायरेक्शन आर्या कुमार और हिमांशु तिवारी ने संभाला है तथा फिल्म का निर्माण सुमन सौरभ ने किया है।

GNSU Admission Open 2026


फिल्म का संगीत सोनू राव ने दिया है, गीत शब्बीर सर्वे ने लिखे हैं, संपादन हिमांशु तिवारी ने किया है और बैकग्राउंड स्कोर शैलेश राव का है।
निर्माताओं के अनुसार, ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ एक कमर्शियल मर्डर मिस्ट्री है, जिसमें रोमांस, सस्पेंस, संगीत और भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। यह फिल्म 17 जुलाई 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।