PM Modi shares 8 life-enlightening qualities and inspirational quotes

नयी दिल्ली: असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर भूमि अतिक्रमण को लेकर सोमवार को गोलीबारी हुई। इसमें असम के कम से कम 12 लोग घायल हो गए, पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना गोगामुख राजस्व सर्किल के मिंगमांग बस्ती में हुई। पुलिस के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के उपद्रवियों ने असम के निवासियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। घायलों में कुछ की पहचान हुई है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, गंभीर रूप से घायल चार को असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शिक्षा मंत्री रानोज पेगू को अरुणाचल प्रदेश सरकार से बातचीत के लिए भेजा है। पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव भी अपने समकक्षों के संपर्क में हैं। सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दोनों राज्यों के बीच लंबी सीमा पर कई विवादित बिंदु हैं, जिन्हें सुलझाने के प्रयास जारी हैं।

गुजरात में एक सरकारी विज्ञापन बोर्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने वाले विवादास्पद पर्चे चिपके मिले। पुलिस ने 5 अगस्त को नवरांगपुरा क्षेत्र में विज्ञापन बोर्ड पर पर्चे चिपकाने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की। ये पर्चे पीएम सूर्य घर योजना के विज्ञापन पोस्टर पर थे, जिस पर मोदी की तस्वीर थी। इनमें नीट पेपर लीक को लेकर प्रधानमंत्री को निशाना बनाने वाले नारे थे। अज्ञात लोगों ने 5 अगस्त की शाम को पर्चे चिपकाकर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। नुकसान का अनुमान 26,500 रुपये है। प्राथमिकी रविवार शाम को भारतीय न्याय संहिता की धारा 324(4) और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की रोकथाम अधिनियम, 1984 की धारा 3 के तहत दर्ज की गई। नवरांगपुरा पुलिस थाना निरीक्षक एनए देसाई ने बताया कि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है। 



तमिलनाडु विधानसभा में NEET और एफसीआरए संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी हो रही है। तमिलनाडु सरकार ने कहा है कि नीट परीक्षा तमिल माध्यम से पढ़ने वाले छात्रों के साथ-साथ ग्रामीण और आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों को गंभीर रूप से प्रभावित करती है। साथ ही महंगे कोचिंग केंद्रों पर बढ़ती निर्भरता भी चिंता का विषय है। 

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

प्रस्ताव में कहा गया है कि राज्य सरकार ने साल 2021 में भी सर्वसम्मति से नीट में छूट देने का प्रस्ताव रखा था। हालांकि विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी नहीं मिल पाई थी। नीट पेपर लीक से छात्रों का इसपर भरोसा कम हो गया है। ऐसे में इस प्रणाली को समाप्त करने की मांग की गई है। तमिलनाडु सरकार की मांग है कि राज्य में मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश कक्षा 12 की परीक्षा के अंकों के आधार पर दिया जाना चाहिए। 

साथ ही तमिलनाडु सरकार एफसीआरए संशोधन विधेयक का भी विरोध कर रहा है। सरकार का कहना है कि इससे धर्मार्थ संगठनों, खासकर अल्पसंख्यकों द्वारा संचालित शैक्षिक सामाजिक संस्थानों की स्वायत्ता पर गंभीर असर पड़ेगा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंगलवार को सुभाषित शेयर किया है। प्रधानमंत्री की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, ‘ये आठ गुण मनुष्य के जीवन को प्रकाशमान करते हैं। बुद्धि उसके मार्ग को स्पष्ट करती है, सदाचार उसके आचरण को पवित्र बनाता है और संयम उसे अनुशासित रखता है। ज्ञान उसे विवेक देता है, वीरता कठिन परिस्थितियों में अडिग रखती है और वाणी की कुशलता उसे समाज में सम्मान दिलाती है। अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान करना और उपकारों के प्रति कृतज्ञ रहना उसके व्यक्तित्व को पूर्णता प्रदान करते हैं।’

पीएम ने इसके लिए एक संस्कृत श्लोक भी शेयर किया- ‘अष्टौ गुणाः पुरुषं दीपयन्ति प्रज्ञा सुशीलत्वदमौ श्रुतं च। पराक्रमश्च बहुभाषिता च दानं यथाशक्ति कृतज्ञता च।।’

बीते दिन सोमवार को प्रधानमंत्री की ओर से संस्कृत श्लोक, “भद्रं कर्णेभिः शृणुयाम देवा भद्रं पश्येमाक्षभिर्यजत्राः॥ स्थिरैरङ्गैस्तुष्टुवांसस्तनूभिर्व्यशेम देवहितं यदायुः॥” साझा किया गया था, जिसका हिंदी अर्थ है, ‘हम सत्य, शुभ और ज्ञानवर्धक वचन सुनें, कल्याणकारी विचारों को अपनाएं। स्वस्थ शरीर, उत्तम आचरण और श्रेष्ठ गुणों के साथ जीवन को लोकहित में समर्पित करें तथा सत्य, प्रामाणिक और जनहितकारी सूचनाओं का प्रसार कर राष्ट्र और समाज को जागरूक, सशक्त तथा समरस बनाएं।’

केरल में मुथलापोझी के पास बैकवॉटर में गिरे 42 वर्षीय मछुआरे का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया। राज्य के मत्स्य पालन मंत्री के कार्यालय ने पुष्टि की कि थॉमस (प्रवीण) का शव मंगलवार सुबह बरामद किया गया। मछुआरा सोमवार शाम अंचुथेंगु में मुथलापोझी मछली पकड़ने के बंदरगाह के पास एक पारंपरिक नाव से मछली पकड़कर लौट रहा था, तभी वह बैकवॉटर में गिर गया।

तटीय पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘नाव में बैठे समय उसे मिर्गी का दौरा पड़ा, जिसके बाद वह फिसलकर बैकवॉटर में गिर गया।’ घटना की सूचना मिलते ही दमकल एवं बचाव सेवा की स्कूबा डाइविंग टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया। रात में तलाश अभियान रोक दिया गया था और मंगलवार सुबह इसे फिर शुरू किया गया। यह घटना ऐसे समय हुई है जब कोल्लम और तिरुवनंतपुरम के तटों के पास अलग-अलग नाव दुर्घटनाओं में लापता हुए तीन मछुआरों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।