नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा सदस्य पद के लिए शपथ ले लिया। शपथ ग्रहण करने के बाद नीतीश कुमार काफी खुश दिखाई दे रहे थे। बता दे कि आज से नीतीश कुमार पूर्ण रूप से राज्यसभा के सदस्य हो चुके हैं और अब वह दिल्ली से राजनीति करते हुए नजर आएंगे। इधर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम नीतीश कुमार को बधाई दिया है। नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नीतीश कुमार को बधाई दिया है। उन्होंने लिखा है कि नीतीश कुमार जी देश के सबसे अनुभव नेता में से एक है। सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है। आगे लिखा है कि उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है। उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा। पीएम मोदी ने आगे लिखा है कि संसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी है। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव से संसद की गरिमा और बढ़ेगी। राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई और आगे के कार्यकाल के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA