Orry attacks Dhruv Rathee, calls him ‘anti-national’

एंटरटेनमेंट डेस्क: ओरी ने हाल ही में ध्रुव राठी पर बड़ा बयान दिया, जिसके बाद वे एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान ओरी ने ध्रुव पर एकतरफा सोच रखने का आरोप लगाया और उन्हें ‘एंटी-नेशनल’ तक कह दिया। ओरी हाल ही में एक पॉडकास्ट में नजर आए, जहां उन्होंने खुलकर ध्रुव राठी के बारे में अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, ‘मुझे वो पसंद नहीं हैं, और इसकी वजह ये है कि उन्होंने मुझे अपने वीडियो के थंबनेल में इस्तेमाल किया।

मैं उनका वीडियो देखने के लिए ट्रिक हो गया, लेकिन उसमें मैं सिर्फ दो सेकंड के लिए था। 20 मिनट का वीडियो था और वो मेरे बारे में भी नहीं था। ये मेरे लिए टॉर्चर जैसा था।’ ओरी ने आगे कहा कि ध्रुव सिर्फ उन्हीं मुद्दों पर बात करते हैं जो उनके नैरेटिव में फिट बैठते हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता वो किन टॉपिक्स पर बात करते हैं, क्योंकि मैं सब फॉलो नहीं करता। लेकिन कई बार वो अजीब बातें करते हैं जो समझ नहीं आतीं, और जब किसी जरूरी मुद्दे पर बोलना चाहिए, तब वो चुप रहते हैं। मुझे वो बिल्कुल पसंद नहीं हैं।’ इतना ही नहीं, ओरी ने यह भी बताया कि वो ध्रुव को एक खास निकनेम से बुलाते हैं, जो उन्होंने इंटरनेट पर कहीं देखा था।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

ये पहली बार नहीं है जब ओरी ने ध्रुव राठी पर निशाना साधा है। पिछले साल भी उन्होंने अपनी दोस्त जाह्नवी कपूर के सपोर्ट में ध्रुव को खरी-खोटी सुनाई थी। दरअसल, ध्रुव ने एक वीडियो में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की फेक ब्यूटी पर बात की थी, जिसमें जाह्नवी कपूर का भी जिक्र था। उस समय ओरी ने इंस्टाग्राम पर कमेंट करते हुए कहा था कि ‘वो शायद जानती भी नहीं होंगी कि वो कौन है।’ इसके साथ ही उन्होंने ध्रुव को ‘एंटी-नेशनल’ बताया था और कहा था कि वो ऐसे वीडियो सिर्फ अटेंशन पाने के लिए बनाते हैं।