Opposition parties protested in the Parliament House complex.

नयी दिल्ली: छात्रों के साथ पुलिस कार्रवाई तथा चढ़ावा चोरी सहित कई मुद्दों पर विपक्षी दलों के सांसदों ने सोमवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए।

विपक्षी सांसदों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर विरोध जताया। तख्तियों पर गृहमंत्री अमित शाह की तस्वीर भी थी, जिन पर संसद में उनकी अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी व्यक्त की गई थी।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

प्रदर्शनकारियों में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल तथा प्रियंका गांधी वाड्रा शाहिद कांग्रेस के अन्य कई सांसद शामिल थे।

संसद भवन परिसर में कांग्रेस के अलावा तृणमूल कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, समाजवादी पार्टी तथा शिवसेना उद्धव गुट के साथ ही कई अन्य दलों के के सांसद भी शामिल थे।